रामलीला मैदान में केजरीवाल सरकार का केंद्र के खिलाफ हल्लाबोल, दिल्ली AAP ने की ट्विटर डीपी बदलने की अपील

AAP Ramlila Maidan Rally: आम आदमी पार्टी आज केंद्र सरकार के अध्यादेश खिलाफ रामलीला मैदान में रैली करने जा रही है। इस रैली में अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई दिग्गज केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

AAP Rally In Ramlila Maidan: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने वाली है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ देश भर के लोगों को रामलीला मैदान में जुटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हो रही इस महारैली में आप भी जरूर आएं।

दिल्ली AAP ने ट्विटर डीपी बदलने की अपील
वहीं रामलीला मैदान में रैली से पहले आम आदमी पार्टी ने ट्विटर डीपी बदलने की अपील की है। AAP ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस तानाशाही मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सभी दिल्ली वासियों को आमंत्रित किया जा रहा है। AAP अपनी जन्मभूमि Ramlila मैदान में महारैली कर रही है। आम आदमी पार्टी ने लिंक देकर ट्विटर डीपी बदलने की अपील की है।

AAP Ramlila Maidan Rally

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
अगर आप भी आज यानी रविवार 11 जून को परिवार के साथ कई घुमने जाने का प्लान बना रहे है तो घर से बाहर निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। नहीं तो आप जाम में फंस सकते है। दरअसल, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आशंका जताई है कि आज रामलीला मैदान के आसपास वाहनों का अधिक दबाव हो सकता है। इसलिए, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को इन रास्तों से बचकर निकलें की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+