'संदीप दीक्षित कांग्रेस के साथ हैं या किसी और के', मोहल्ला क्लीनिक पर टिप्पणी के बाद भड़के आप सांसद सुशील
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के मोहल्ला क्लीनिक पर टिप्पणी के बाद आप पर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित पर आप सांसद भड़क गए।
दिल्ली कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। इसके बाद आप सांसद सुशील गुप्ता ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वो कांग्रेस में हैं या नहीं।
दरअसल, मामला कुछ यूं है कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक का दौरा करने के लिए आए। क्लिनिक को देखकर कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू ने कहा कि ये उतना प्रभावशाली नहीं है। हमारे राज्य में भी ऐसे मॉडल हैं, वहीं, ज्यादा लोग नहीं हैं। ये कोई गेम चेंजर नहीं है। मै ये नहीं कह रहा हूं कि ये खराब है, लेकिन ये वैसा नहीं है, जैसा इसे बनाया गया है। दक्षिण में हम प्राथमिक से लेकर सुपर स्पेशियलिटी का अस्पताल चलाते हैं। तो ये कोई गेम चेंजर जैसी चीज नहीं है।

इसी को लेकर पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि ये बातें हम लोग पहले से कहते आ रहे हैं। इसमे कोई नई बात नहीं हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज तो दिनेश गुंडू को बेस्ट मोहल्ला क्लीनिक लेकर गए होंगे। लेकिन, दिल्ली आज बैड गवर्नेंस, मिस गवर्नेंस और करप्ट गवर्नेंस का उदाहरण बन गया है।
Recommended Video
इस पर आप सांसद सुशील गुप्ता ने संदीप दीक्षित पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बिल पर कांग्रेस के सभी नेता आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं. संदीप दीक्षित को इस बारे में सोचना होगा कि वह कांग्रेस में हैं या नहीं, क्या वह राहुल गांधी या किसी अन्य कांग्रेस के साथ हैं।
साथ ही सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि दिनेश राव जी (कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव) दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक देख रहे थे और उसकी तारीफ कर रहे थे। अचानक उन्हें एक फोन आया और उनकी भाषा बदल गई।












Click it and Unblock the Notifications