AAP सांसद संजय सिंह का तंज- "चंदा लो धंधा दो योजना" के तहत राजकोट में एक और टर्मिनल धड़ाम
दिल्ली के इंटरनेशन एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर छत गिरने की घटना के साथ गुजारात के राजकोट में हीरासर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बारिश और तेज हवा के कारण टर्मिनल की छत गिरने की घटना सामने आई है।
यह घटना अस्थायी टर्मिनल के बाहर यात्री पिक-अप ड्रॉप क्षेत्र में हुई, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन मोदी सरकार एक बार फिर आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ चुकी है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार और इलेक्टोरल बॉण्ड को लेकर तंज कसा है।
आप सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर राजकोट एयरपोर्ट में अस्थाई टर्मिनल की छत गिरने की घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा "चंदा लो धंधा दो योजना" के तहत गुजरात के राजकोट में एक और टर्मिनल धड़ाम।
जिन कंपनियों ने टर्मिनल, सड़क और अटल सेतु का काम किया उन्होंने भाजपा को इलेक्टोरल बॉण्ड के ज़रिये कितना चंदा दिया? इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा इसकी जाँच होनी चाहिए।"
गौरतलब है कि यह घटना उसी दिन हुई जब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बहोरा ने पुष्टि की कि राजकोट एयरपोर्ट की छत गिरने की घटना भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण हुई।
इन घटनाओं के जवाब में, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और भारत भर के सभी एयरपोर्ट का संरचनात्मक ऑडिट करने का आह्वान किया। उन्होंने अनुरोध किया कि एयरपोर्ट 2-5 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिसमें निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications