AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप- पहले अग्निवीरों की और अब यूपी में पुलिस की भर्ती ठेके पर की जा रही
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया है। आप के तेजतर्रार नेता संजय सिंह ने कहा कि भारत की सेना में पहले अग्निवीर के जरिए ठेके पर जवाब भर्ती किए गए। इसके बार अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर की जा रही है।
उन्होंने कहा ये उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ एक भद्दा मजाक है। इसके साथ ही संजय सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का मुद्दा उठाया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा इस पुलिस भर्ती लीक से 60 हजार युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ।

संजय सिंह ने कहा अभी पुलिस भर्ती में पर्चा लीक जांच चल ही रही थी कि अब ठेके पर पुलिस की भर्ती होने वाली है। याद रहे इससे पहले भी संजय सिंह ने एनडीए की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाए थे।
इसके पहले गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह नेदावा किया था कि केंद्र में गठबंधन सरकार एक साल से ज्यादा नहीं चल पाएगी और जब भी मौका मिलेगा, इंडिया ब्लॉक खुद को एक विकल्प के रूप में पेश करेगा।
राज्यसभा सांसद ने यह भी कहा कि अगर एनडीए का कोई सहयोगी दल लोकसभा में अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करता है तो इंडिया ब्लॉक की पार्टियां उन्हें समर्थन देने पर विचार कर सकती हैं। उन्होंने विपक्षी नेता को जेल भेजने पर भी भाजपा की आलोचना की।
भारत की सेना में अग्निवीर के जरिए ठेके पर जवान भर्ती किए गए। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती ठेके पर होने जा रही है। यह देश और उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ मज़ाक है।
यूपी में इससे पहले पुलिस भर्ती पेपर लीक से 60 लाख बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ। अभी इसकी जांच चल ही… pic.twitter.com/n8JPL2jhU8
— AAP (@AamAadmiParty) June 13, 2024












Click it and Unblock the Notifications