संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को बताया नरेंद्र मोदी का विकल्प, कहा- दिल्ली मॉडल से भाजपा को लगता है डर
संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को बताया नरेंद्र मोदी का विकल्प, कहा- दिल्ली मॉडल से भाजपा को लगता है डर
दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा को अगर किसी से डर लगता है तो वह है अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी। इस दौरान राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प भी बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का विकल्प अरविंद केजरीवाल है।
Recommended Video
दरअसल, दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2021 दोनों सदनों में पास हो गया है। विधेयक के पास होने के बाद आज आदमी पार्टी मोदी सरकार से नाराज है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को एएनआई न्यूज एजेंसी से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा को अगर किसी से डर लगता है तो वह है अरविंद केजरीवाल। उन्हें दिल्ली मॉडल से डर लगता है। आम आदमी पार्टी ने 5 राज्यों में चुनाव लड़ने का जो ऐलान किया है उससे भाजपा को डर लगता है। इतना ही नहीं, उन्होंने देश में नरेंद्र मोदी का विकल्प अरविंद केजरीवाल को बताया।
संजय सिंह ने कहा कि, 'मैं फिर से कह रहा हूं ये गैरलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बिल पास किया गया है। इसके पीछे का जो प्रमुख कारण है वो इस बिल के पास होने से आज साबित हो गया कि नरेंद्र मोदी को अगर किसी का डर है तो उस शख्स का नाम है अरविंद केजरीवाल।' संजय सिंह ने कहा कि वे दिल्ली मॉडल और केजरीवाल के काम से डरते है। केजरीवाल ने जो फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री चिकित्सा, फ्री शिक्षा ये जो तमाम योजनाएं दिल्ली में लागू की है, उसकी वजह आम आदमी पार्टी देश के दूसरे राज्यों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 23 साल से दिल्ली में हार रही है। भाजपा अब ऐसी सरकार को हटाना चाहती है, जो दिल्ली के लोगों के लिए काम कर रही है। सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगाकर भी देख लिया, लेकिन आम आदमी पार्टी के सामने दिल्ली की सत्ता में वापसी नहीं कर सकती।
ये भी पढ़ें:- काम करने वाली सरकार को हटाना चाह रही है BJP, सभी दल करें NCT Bill का विरोध: संजय सिंह