AAP सांसद संजय सिंह बोले- दिल्ली शराब घोटाला निकला फर्जी, PMO मांगे माफी

AAP MP Sanjay Singh ने शराब घोटाले को लेकर बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये घोटाला फर्जी निकला, ऐसे में पीएमओ माफी मांगे।

liquor

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें पार्टी ने पूरे घोटाले को फर्जी बताया। साथ ही बीजेपी पर AAP को बदनाम करने का आरोप लगाया। AAP के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय को इसमें माफी मांगनी चाहिए।

AAP नेता संजय सिंह के मुताबिक बीजेपी का तथाकथित शराब घोटाला 'हवा हवाई' निकला। कोर्ट के ऑर्डर के बाद पूरी दुनिया को पता चल गया कि शराब घोटाला झूठा है। PM मोदी के कहने पर अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की गहरी साजिश रची गई थी।

संजय सिंह ने आगे कहा कि ED-CBI का आरोप है कि राजेश जोशी के माध्यम से 30 करोड़ लेकर गोवा चुनाव में खर्च किए गए, लेकिन ED ने कोर्ट में कहा कि AAP ने केवल 19 लाख खर्च किए। कोर्ट ने ये भी कहा कि ये घोटाला फर्जी है। अगर 30 करोड़ के साक्ष्य नहीं हैं तो आरोपियों को गिरफ्तार क्यों किया है? इसी आधार पर राजेश जोशी और गौतम मलहोत्रा को जमानत मिली।

AAP सांसद के मुताबिक PM मोदी सीएम केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश रचने के लिए माफी मांगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों ने चंदन रेड्डी के कान फाड़ दिए और जबरदस्ती बयान लिया।

वहीं बीजेपी वाले आरोप लगा रहे थे कि 14 फोन सिसोदिया ने तोड़ दिए, जबकि वो चल रहे हैं। जब ईडी को मानहानि का नोटिस दिया गया तो वो कहने लगे कि गलती हो गई लिखने में, प्रधानमंत्री कार्यालय को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

'केजरीवाल कट्टर ईमानदार'
संजय सिंह ने कहा कि ये सच दुनिया के सामने आ गया है कि अरविंद केजरीवाल एक कट्टर ईमानदार नेता और AAP एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। वैसे ईडी सबको नोटिस भेजती है, लेकिन मैंने उसको नोटिस भेज दिया। जांच एजेंसी ने माना कि राहुल सिंह की जगह संजय सिंह लिख गया। अगर वो कभी नीरव मोदी की जगह नरेंद्र मोदी लिख देंगे, तो मुश्किल हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+