AAP सांसद संजय सिंह ने एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाने की मांग, बताया कितनी सीटों पर जीत रहा इंडिया गठबंधन
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को आएंगे और तब निर्णय होगा कि देश में एनडीए या इंडिया किस गठबंधन की सरकार बन रही है। हालांकि लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल में अधिकांश ने 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने की भविष्यवाणी की है।
वहीं चुनाव परिणाम के एक दिन पहले आम आदमी पार्टी राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने एग्जिट पोल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा शनिवार को कई एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं, साथ ही ये दावा किया गया बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को लोकसभा चुनाव में बड़ा बहुमत मिलने की उम्मीद है।
संजय सिंह ने इस बार के एग्जिट पोल परिणा को हास्यस्पद बताया। उन्होंने इस एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का 7 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाया गया। वहीं NDA का 4 प्रतिशत वोट शेयर घटाया गया। उन्होंने कहा इसके बावजूद INDIA गठबंधन को सीटें कम मिलती हुई दिखाई गई हैं और NDA गठबंधन को अधिक सीटें मिलती हुई बताई गई हैं। उन्होंने सवाल किया ये कौन सा एग्जिट पोल है।
इसके साथ ही आप सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग से कहा देश में एग्जिट पोल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि ये एक बार नहीं बल्कि कई बार गलत साबित हो चुके हैं।ये देश की जनता, प्रशासनिक व्यवस्था और चुनाव को प्रभावित करने का गलत प्रयास है।
इसके साथ ही संजय सिंह ने दावा किया कि 4 जून को वोटों की गिनती के बाद इंडिया ब्लॉक को 295 सीटें मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications