संजय सिंह का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'चुन-चुन कर आम आदमी पार्टी के'

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से ग्राउंड पर एक्टिव हो गई है। शुक्रवार को आप सांसद संजय सिंह ने नई दिल्ली विधानसभा में डोर टू डोर अभियान चलाकर मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम जांचने के लिए जागरूक किया। संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि बीजेपी, अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा में चुन-चुन कर आम आदमी पार्टी के समर्थकों के वोट कटवा रही है।

संजय सिंह ने कहा, जिन मतदाताओं के वोट बीजेपी ने कटवाए हैं, वह खुद कह रहे हैं कि वे यहीं रह रहे हैं। इलेक्शन कमीश्न को इससे बड़ा और क्या सबूत चाहिए? 40-50 साल से रह रहे लोगों के नाम कटवाए जा रहे हैं। कल को बीजेपी वाले यहां बुलडोजर चलवा देंगे और कहेंगे कि ये यहां रहते ही नहीं हैं।

Sanjay Singh

उन्होंने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए और इसकी जांच होनी चाहिए कि कैसे ये साजिश रची गई। बीजेपी वाले हमेशा झूठी बातें करते हैं। इसलिए आज यहां खुद दिल्ली की जनता को सच्चाई दिखाने के लिए आया हूं।

आगे संजय सिंह ने कहा, अरविंद केजरीवाल को हर विधानसभा चुनाव में परंपरागत रूप से अपना वोट देने वाले जो भी मतदाता हैं, उनका वोट टारगेट करके बीजेपी कटवा रही है। जिनका वोट कटवाया है, वे खुद सामने आकर बोल रहे है। बीजेपी बेनकाब हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+