आप सांसद राघव चड्ढा बोले - I.N.D.I.A गठबंधन मणिपुर के लोगों के आंसू पोंछकर आया है

विपक्षी गबठंधन I.N.D.I.A (Indian National Developmental Inclusive Alliance) के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करने गया था। विपक्षी सांसदों के दिल्‍ली लौटने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने विपक्षी गठबंधन की सराहना करते हुए कहा प्रतिनिधि सांसद "मणिपुर के लोगों के आँसू पोंछने के बाद" वापस आए थे।

 AAP MP Raghav Chaddha

राघव चड्ढा 21 सांसदों और विपक्षी गुट के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक से पहले पत्रकारों से बात की। सोमवार को ये बैठक गठबंधन के सदस्यों को मणिपुर की स्थिति के बारे में जानकारी देने और संसद के चल रहे मानसून सत्र के लिए आगे की रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।

सांसद राघव ने बताया कि हमारा गुट मणिपुर पर विपक्ष के अगले कदम के बारे में जानकारी देगा। इसके सज्ञथ ही उन्‍होंे कहा इंडिया गठबंधन मणिपुर के लोगों के आंसू पोंछकर आया है। उनहोंने कहा आज सांसद बैठक में मणिपुर के हालात बताएंगे, जिसके बाद हम आपको इस संबंध में हमारे गठबंधन का अगला कदम क्‍या होगा इसके बारे में जानकारी देंगे।

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में वर्तमान समय में वास्तिविक हकीकत क्‍या है ये जानने के लिए शनिवार को लगभग I.N.D.I.A गठबधंन के 21 सांसदों ने वहां दौरा किया था।

याद रहे दो समुदाय मैतेई और कुकी समाम के बीच 3 मई से ये हिंसा चल रही हैं। वहीं निर्वस्‍त्र महिलाओं को परेड करवाने वाले वीडियो समाने आने के बाद से विपक्षी गठबंधन इस मु्द्दे पर लगातार पीएम मोदी को चुप्‍पी तोड़ने के लिए दबाव बना रहा है। इस मुद्दे को लेकर मानसून सत्र में विपक्षी सांसद जमकर लगातार हंगामा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+