सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे AAP सांसद राघव चड्ढा, क्या अब करेंगे AAP के लिए चुनाव प्रचार?
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढ़ा शनिवार को कई महीनों बाद दिल्ली में नजर आए। शनिवार को राघव चड्ढ़ा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने सीएम आवास पर पहुंचे। राघव चड्ढा जब सीएम से मिलने पहुंचे तब का वीडियो सामने आया है। हालांकि सीएम से मुलाकात के पहले या बाद में मीडिया से दूरी बनाए रखी। जो वीडियो सामने आया है उसमें राघव चड्ढा को सीएम आवास पर एक कार में पहुंचते हुए दिखाया गया है।
बता दें अरविंद केजरीवाी की कथित शराब नीति घोटाले में ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से राघव चड्ढ़ा नजर नहीं आए। आम आदमी पार्टी के संयोजक की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने पर राघव की गैरमौजूदगी पर सवाल भी उठे। शुरूआत से लेकर अब तक केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राघव चुप्पी साधे रहे।

हालांकि कई अटकलों के बीच कुछ दिन पहले दिल्ली आप सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया था कि वो अपनी आंखों का इलाज करवाने के लिए विदेश गए हुए हैं। उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि आंख की रोशनी जाने की कगार पर पहुंच चुकी थी। उन्होंने ये भी कहा था आप सांसद बेहतर महसूस करने के बाद पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।
बता दें केजरीवाल के करीबी सहयोगी और पार्टी में महत्वपूर्ण विभाग संभालने वाले चड्ढा की इस महीने की शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम में आपातकालीन आंख की सर्जरी विट्रोक्टोमी हुई थी। जिसका इलाज करवाने राघव ब्रिटेन गए थे।
केजरीवाल की गिरफ्तारी सहित कई असफलताओं के बीच उनकी अनुपस्थिति पर भी कई सवाल उठाए गए, लेकिन पार्टी ने कहा था कि आप सांसद बेहतर महसूस करने के बाद पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications