Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आतिशी का बड़ा दावा, जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार है BJP नेता

नई दिल्ली, 19अप्रैल: दिल्ली भाजपा नेताओं द्वारा जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपी मोहम्मद अंसार और आम आदमी पार्टी के बीच संबंधों को लेकर दावा करने के एक दिन बाद अब आप ने पलटवार किया है। आप की विधायक आतिशी ने मंगलवार को ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि आरोपी को भगवा पार्टी के नेताओं के साथ देखा जा सकता है। आतिशी ने दावा किया, "जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी अंसार एक भाजपा नेता है।

Recommended Video

    Jahangirpuri Violence: AAP MLA Atishi ने मुख्य आरोपी Ansar को बताया BJP का नेता | वनइंडिया हिंदी
    aap mla Atishi claimed main accused in the Jahangirpuri riots Ansar is a BJP leader

    आतिशी ने ट्वीट किया, 'जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी अंसार बीजेपी का नेता है। उसने बीजेपी की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और बीजेपी में सक्रिय भूमिका निभाता है।' आतिशी ने आगे लिखा, इससे साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए हैं। आतिशी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है। इन तस्वीरों में जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार बीजेपी नेताओं के साथ मंच पर नजर आ रहा है। एक तस्वीर में अंसार लोगों को हाथ दिखाते हुए भी देखा जा सकता है।

    इससे पहले आतिशी ने जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। विधायक आतिशी ने कहा कि बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर हमला करने वाले लफंगों को सम्मानित कर देश भर में ये संदेश दे दिया कि वो गुंडों और लफंगों के साथ है। उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले की भी जांच होगी, तो पता चलेगा कि दंगे करने वाले भाजपा के ही लोग हैं।

    आतिशी ने कहा कि, भाजपा दंगे करवाती है। कल हमारे नेताओं ने भी शोभा यात्रा निकाली थी, पूरा माहौल शांतिपूर्ण था। मुख्यमंत्री जी खुद सुंदर कांड के आयोजन में शामिल हुए, कोई समस्या नहीं आई, लेकिन जब भाजपा शोभा यात्रा निकालती है, उनके लोग शामिल होते हैं तो दंगे हो जाते हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे एक पत्र में दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उनसे अंसार को पार्टी से निकालने के लिए कहा था।

    जहांगीरपुरी हिंसा पर दिल्‍ली पुलिस ने शुरुआती रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी है। वहीं, जहांगीरपुरी में हिंसा प्रभावित क्षेत्र कड़ी सुरक्षा घेरे में है। अत्यधिक बैरिकेडिंग और अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जांच के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खास योजना तैयार की है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+