दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामला: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए
नई दिल्ली, 17 सितंबर। दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले शुक्रवार को एसीबी की छापेमारी में अवैध असलहा और 24 लाख रुपए कैश मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद शनिवार यानी आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

शनिवार को कोर्ट में पेश किए गए अमानतुल्लाह खान
आप विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में एसीबी ने कहा कि अमानतुल्ला खान ने अपने कुछ दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों को दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों के रूप में नियुक्त किया था। एसीबी ने कोर्ट को बताया कि आगे की जांच के लिए तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड और गुजरात जैसे देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाना होगा, जहां पैसे के लेनदेन की जांच की जानी है। इसके लिए अमानतुल्ला को रिमांड पर लेने की आवश्यता होगी।

24 लाख कैश और अवैध हथियार बरामद
एसीबी ने आप विधायक घर और उनके व्यवसाय से संबंधित कई ठिकानों पर छापेमारी की। जिसमें उनके दो सहयोगियों के पास से कुल 24 लाख रुपये नकद, अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। आप नेता अमानतुल्लाह पर दिल्ली वक्फ बोर्ड के नए भवन के निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

ACB ने मारा था छापा
शुक्रवार को घर दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (Delhi ACB) ने उनके घर और व्यावसायिक ठिकानों पर छापा मारा। आप नेता अमानतुल्लाह पर दिल्ली वक्फ बोर्ड के नए भवन के निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शुक्रवार को घर दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (Delhi ACB) ने उनके घर और व्यावसायिक ठिकानों पर छापा मारा। एसीबी ने आप विधायक घर और उनके व्यवसाय से संबंधित कई ठिकानों पर छापेमारी की।

4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए
इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में एसीबी ने कहा कि अमानतुल्ला खान ने अपने कुछ दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबी सहयोगियों को दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों के रूप में नियुक्त किया था। एसीबी ने कोर्ट को बताया कि आगे की जांच के लिए तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड और गुजरात जैसे देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाना होगा, जहां पैसे के लेनदेन की जांच की जानी है। इसके लिए अमानतुल्ला को रिमांड पर लेने की आवश्यता होगा। जिसके बाद अदालत ने आप विधायक को 4 दिन की पुलिस हिरासत भेज दिया।

सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना
आप नेताओं पर लगातर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तारी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले वहां आम आदमी पार्टी की उपस्थिति भाजपा का अखर रही है। शायद इसीलिए ये सब हो रहा है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि अभी और आप नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications