AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप- तिहाड़ जेल के अंदर केजरीवाल को धीमी मौत की ओर धकेला जा रहा
आम आदमी पार्टी संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है। शुगर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे केजरीवाल को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा तिहाड़ जेल के अंदर केजरीवाल को धीमी मौत की ओर धकेला जा रहा है।

दिल्ली सरकार के मंत्री ने आम आदमी पार्टी के आरोप को दोहराया कि तिहाड़ जेल प्रशासन टाइप-2 शुगर से ग्रसित अरविंद केजरीवाल को इंसुनिल देने से इनकार कर रहा है। सौरभ भारद्वाज ने जेल में मुख्यमंत्री केजरीवाल के बढ़ते शुगर लेवल का हवाला देते हुए दावा करते हुए कहा मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ ये कहना चाहता हूं कि केजरीवाल की धीमी मौत की साजिश चल रही है। इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज ने अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन देने से इनकार करने के लिए तिहाड़ प्रशासन, भाजपा, केंद्र और दिल्ली एलजी की आलोचना की।












Click it and Unblock the Notifications