मनीष सिसोदिया के बचाव में उतरी आप, सौरभ भारद्वाज बोले- केजरीवाल की लोकप्रियता से डर गई है मोदी सरकार

नई दिल्ली, 22 जुलाई। दिल्ली सरकार और प्रदेश के उपराज्यपाल के बीच एक बार फिर से जिस तरह से टकराव सामने आया है उसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डर गई है और अब वह स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया को फंसाने की तैयारी में है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि 2016 के हालात फिर से लौटेंगे, सीबीआई, आयकर विभाग, ईडी को हमारे पीछे छोड़ा जाएगा ताकि हमे रोका जा सके। ये लोग हमारे काम को रोकने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ये लोग स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पीछे पड़े हैं। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति की सीबीआई जांच की उपराज्यपाल ने सिफारिश की है, इसको लेकर केंद्र सरकार पर आप ने हमला बोला है।

Recommended Video

    Gautam Gambhir ने Arvind Kejriwal Government को बताया ठेकों की सरकार | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Saurabh

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता देशभर में बढ़ रही है, यहां तक कि पंचायत के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी केंद्र को चुनौती दे रही है। हम पहले से ही कहते रहे हैं कि पंजाब में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी हमसे डर गई है। आने वाले दिनों में हमारे खिलाफ कई जांच की जाएगी। भारद्वाज ने कहा कि आज देश में किसी भी राज्य के शिक्षा मंत्री का नाम लोगों को पता नहीं होगा लेकिन मनीष सिसोदिया का नाम हर बच्चा जानता है। हजारो करोड़ रुपए लूटने वाले विजय माल्या, ललित मोदी को केंद्र सरकार ने भगा दिया, उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन ये सरकार मनीष सिसोदिया के पीछे पड़ी है। हमे यह पहले से ही पता था कि केंद्र उन्हें फंसाने की कोशिश करेगी। लेकिन देश के लोग देख रहे हैं, आम आदमी पार्टी को सिर्फ दिल्ली पंजाब में नहीं रोका जा सकता है।

    जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने से रोका गया है उसको लेकर भी सौरभ ने केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर की सरकार चाहती है कि अरविंद केजरीवाल वहां जाएं, वर्ल्ड समिट में हिस्सा लें, दिल्ली मॉडल के बारे में बताएं लेकिन केंद्र सरकार अगर उन्हें वहां जाने से रोक रही है तो यह अपमान है।
    से यह कह रहे हैं कि इस तरह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+