मिमिक्री विवाद पर सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर किया तीखा हमला, बोले- उन्हें सवाल खड़ा करने का कोई अधिकार नहीं
संसद परिसर में जिस तरह से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की गई उसको लेकर लगातार विवाद हो रहा है। भाजपा इस मुद्दे पर तमाम विपक्षी दल के नेताओं को घेर रही है। वहीं आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैंने तो प्रधानमंत्री जी के कई भाषण संसद और संसद के बाहर सुने हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए दूसरों की नकल उतारी है, इशारे किए हैं, किसी को जर्सी गाय कहा, किसी को 40-50 लाख रुपए की गर्लफ्रैंड कहा, बहुत-बहुत बात कही।
दीदी ओ दीदी जैसी ये सारी बाते पीएम ने कही है। प्रधानमंत्री देश के सबसे बड़े नेता होते हैं, वो देश को उदाहरण पेश करते हैं, ऐसे में मुझे नहीं लगता है कि भाजपा के पास कोई हक है कि वह दूसरे दल के नेताओं पर कोई सवाल खड़ा करे।

जब हमारी जाटों की ओलंपियन बेटियां जंतर-मंतर पर सर्दियों में बैठी हुई थीं और अपना हक मांग रही थीं। उस वक्त धनखड़ जी कहां थे, जब किसान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे थे तो दब धनखड़ जी कहां थे। वह सिर्फ राजनीतिक कर रहे हैं। जब आप सदन के पीठासीन अधिकारी होते हैं तो आपको न्यूट्रल होना चाहिए, अभी वो जो कर रहे हैं गलत कर रहे हैं, वह पूरी तरह से राजनीतिक व्यक्ति की तरह काम कर रहे हैं। इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो भी हुआ है वह संसद के बाहर हुआ है। हम किसी का अपमान नहीं करना चाहते हैं।
बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 141 सांसदों को हंगामा करने की वजह से निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद 19 दिसंबर को सांसद संसद भवन के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान टीएमसी सांसद कल्या बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी, जिसको देखकर उपराष्ट्रपति नाराज हो गए। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है, एक सांसद मजाक उड़ा रहा है, दूसरा इसका वीडियो बना रहा है। धनखड़ ने कहा कि मुझे मेरा अपमान किए जाने पर कोई दिक्कत नहीं है लेकिन देश के उपराष्ट्रपति का अपमान मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications