AAP Leader Sandeep Bhardwaj की मौत से हड़कंप, फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड की आशंका
AAP Leader Sandeep Bhardwaj की मौत से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। aap leader sandeep bhardwaj found dead delhi police suicide note
AAP Leader Sandeep Bhardwaj की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा, दिल्ली में आप नेता संदीप भारद्वाज की मौत प्रथम दृष्टया आत्महत्या है, लेकिन अभी तक सुसाइड नोट या मौत के कारणों का पता नहीं लगा है।

आप नेता संदीप भारद्वाज आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग से जुड़े थे। दिल्ली में AAP के प्रदेश सचिव संदीप भारद्वाज गुरुवार (24 नवंबर) को अपने घर में मृत पाए गए। खबरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को शाम 4.40 बजे कुकरेजा अस्पताल, राजौरी गार्डन से फोन आया कि बी10/15 राजौरी गार्डन निवासी संदीप भारद्वाज की बॉडी अस्पताल में लाई गई है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही संदीप मृत हो चुके थे।
संदीप भारद्वाज की मौत पर इंडियाटीवी रिपोर्ट के मुताबिक फांसी पर लटके पाए जाने के बाद भारद्वाज को उनके दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। खबरों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की व्यापार इकाई के सचिव होने के अलावा भारद्वाज का मार्बल का कारोबार भी है। भारद्वाज तलाकशुदा थे। परिवार में उनका 20 साल का एक बेटा और दो बहनें हैं।
दिल्ली पुलिस ने संदीप की मौत के बाद दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आप नेता के इतना बड़ा कदम उठाने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications