AAP नेता गोपाल राय बोले- वोट की ताकत से भाजपा की सत्ता की ताकत का मुकाबला करेंगे और जीतेंगे

दिल्‍ली शराब नीति घोटोले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।लोकसभा चुनाव के केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा पर लगातार हमले और प्रदर्शन कर रही है।
इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गिरफ्तारी की खिलाफत करते हुए चुनावी कैंपेन जेल का जवाब वोट से चला रही है। वहीं अब आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय चुनाव कैंपेन के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला।

gopal rai

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के छतरपुर और मेहरौली विधानसभा में 'जेल का जवाब वोट से' कैंपेन के अंतर्गत गोपाल राय ने जनसभा की। आप प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में आयोजित सभा में भारी तादात में मौजूद लोगों ने 'जेल का जवाब वोट से' देने की शपथ ली।

उन्‍होंने कहा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली के लोगों को फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा, महिलाओं के लिए बस में सफर समेत कई सुविधाएं देकर अपना फर्ज निभाया है। अब दिल्ली की जनता अपना धर्म निभाने के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा 25 मई को दिल्‍ली की जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा की सत्ता की ताकत का मुकाबला करेंगे और जीतेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+