केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में AAP वकीलों ने किया प्रदर्शन, बोले' तानाशाह को ये भूल भारी पड़ेगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलालीगल सेल के सदस्यों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।फ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जारी है। वहीं बुधवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में आप की लीगल सेल के वकीलों ने भारी प्रदर्शन किया। वकीलों ने इस प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के सदस्यों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को गैर कानूनी बताते हुए भारी प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा मोदी की तानाशाही के खिलाफ देश का हर वर्ग सड़कों पर है। तानाशाह को ये भूल भारी पड़ेगी।
केजरीवाल को आज भी कोर्ट से नहीं मिली राहत
बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को बुधवार को भी कोर्ट से कोई कानूनी राहत नहीं मिली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (प्रवर्तन निदेशालय) को नोटिस जारी किया।
केजरीवाल ने रिहाई की मांग करते हुए दिया था ये तर्क
गौतरलब है कि केजरीवाल ने अदालत से ईडी की हिरासत से उनकी तत्काल रिहाई का आदेश देने का गुजारिश की थी। केजरीवाल ने ये गुजारिश करते हुए चुनाव के ठीक पहले उनकी गिरफ्तारी संविधान की मूल संरचना के खिलाफ थी ये तर्क दिया था।
वहीं बुधवार को सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजू ने याचिका पर जवाब देने के लिए समय मांगा था, जबकि केजरीवाल के वकील सिंघवी ने इसे 'अनुचित' बताया था।
सीएम की पत्नी सुनीता ने केजरीवाल का दिया ये संदेश
बता दें मंगलवार को दिल्ली के सीएम से मुलाकात करने वाली अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि कई ईडी छापों में कोई पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा वह इस तथाकथित शराब घोटाले के बारे में पूरे देश को बताएंगे। वह 28 मार्च को मजबूत सबूत देंगे। आप संयोजक की पत्नी सुनीता ने बताया ने सीएम का संदेश सुनाते हुए ये भी बताया कि ईडी की हिरासत में सीएम केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं हैं, उनका सुगर स्तर काफी बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications