आप सरकार का दीवाली तोहफा, CM आतिशी ने मंडावली के सर्वोदय विद्यालय में वर्ल्ड क्लास अकेडमिक ब्लॉक की शुरूआत की

Delhi News: दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री आतिशी ने सर्वोदय विद्यालय मंडावली में नए वर्ल्ड क्लास अकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री आतिशी के साथ आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। आतिशी ने छात्रों से संवाद कर उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन के उपरांत आतिशी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। आतिशी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दिल्ली के एक बड़े प्राईवेट स्कूल में पढ़ती थी लेकिन इतनी शानदार बिल्डिंग उस प्राईवेट स्कूल की भी नहीं थी जितनी अच्छी बिल्डिंग का आज हम उद्घाटन कर रहे हैं। 64 कमरों की ये बिल्डिंग जिसमें 9 labs हैं। योग और Vocational training के लिए भी lab है, इस सरकारी स्कूल में लिफ्ट तक लगी है।

Delhi School

सीएम ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा पर कुल बजट का 25 प्रतिशत खर्च होता है। 2015 में जब अरविंद केजरीवाल CM थे, मनीष सिसोदिया शिक्षा मंत्री थे तब दिल्ली देश का पहला राज्य बना जिसने अपने बजट का 25% बच्चों की शिक्षा पर लगाया। आज 10 साल बाद भी दिल्ली देश का इकलौता राज्य है जिसके बजट का 25% हिस्सा आपके बच्चों की शिक्षा पर ख़र्च होता है, उनके अच्छे भविष्य के लिए ख़र्च होता है।

संबोधन के बाद मुख्यंमंत्री आतिशी ने छात्रों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में किसी प्रकार की कोई कमी हो तो इसकी शिकायत करें। दिल्ली सरकार सरकारी स्कूल को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+