AAP DP Campaign: आप मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने लगाई 'मोदी का सबसे बड़ा डर-केजरीवाल' वाली डीपी
AAP DP Campaign:'मोदी का सबसे बड़ा डर-केजरीवाल' लिखी हुआ डीपी कैंपेन आम आदमी पार्टी ने सोमवार को शुरू किया था। आप के इस कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदल लिया है। दिल्ली सरकार की मंत्री ने कहा सोशल मीडिया कैंपेन अरविंद केजरीवाल की चिंगारी को, उनकी प्रेरणा को घर घर तक पहुंचाएगा।

आतिशी ने सोमवार को डीपी अभियान शुरू किया था और कहा था कि अगर आप अरविंद केजरीवाल का समर्थन करते हैं और देश भर में ये संदेश पहुंचाना चाहते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को समाप्त कर रहे हैं तो इस कैंपेन का हिस्सा जरूर बने।
दिल्ली सरकार की मंंत्री आतिशी ने कहा था सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बदले और पूरे देश को ये संदेश दे क ये लड़ाई केवल केजरीवाल की नहीं है। ये पूरे देश की लड़ाई है, ये लड़ाई लोकतंत्र और संविधान की बचाने और रक्षा करने की लड़ाई है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद केजरीवाल को अरेस्ट किया गया क्योंकि देश भर में केजरीवाल एक अकेले नेता हैं जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डर लगाता है। पीएम मोदी ने केजीवाल को अरेस्ट करवाया क्योंकि उन्हें पता है कि इस देश में कोई एक नेता है जो उन्हें चैलेंज कर सकता है तो वो अरविंद केजरीवाल है।
इसके साथ ही आतिशी ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा था जैसे कंस को पता था कि भगवान श्रीकृष्ण ही उसका अंत करेंगे। वैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पता है कि आख़िरकार कोई एक आदमी जो उन्हें हराएगा तो वो अरविंद केजरीवाल ही है।
देशवासियों से आतिशी ने अपील की कि आम आदम पार्टी के साथ भारत में चल रही इस जंग में आवाज उठाने के लिए indiawithkejriwal.com से फोटो डाउनलोड कर उसे अपनी डीपी पर लगाएं। आतिशी की इस अपील के बाद आम आदमी पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ताओं और सपोर्टस ने अपनी डीपी चेंज कर ली है। दिल्ली सरकार का दावा- सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सार्वजनिक सेवाएं, योजनाएं बिना व्यवधान जारी हैं












Click it and Unblock the Notifications