दिल्‍ली सरकार बोलीं- सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सार्वजनिक सेवाएं, योजनाएं बिना व्‍यवधान के जारी हैं

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद राजधानी में सभी योजनाएं और सार्वजनिक सेवाएं जारी रहेंगी। ये बात योजना विभाग की सचिव निहारिका राय ने मंगलवार को बोली उन्‍होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी सभी सार्वजनिक सेवाएं, सामाजिक कल्याण योजनाएं और सब्सिडी प्रभावित नहीं होंगी, वो पहले की तरह बिना किसी व्‍यवधान के निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।

cm

बता दें सीएम अरविंद केजरीवाल हकी गिरफ्तारी के बाद अफवाह थी कि अब सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाएं, सब्सिडी बंद कर दी जाएगी। जिस पर दिल्‍ली सरकार की सचिव ने कहा कि किसी अफवाह पर ध्‍यान नहीं दें, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार द्वारा वर्तमान में दी जाने वाली सभी सार्वजनिक सेवाएं, सामाजिक कल्याण योजनाएं और सब्सिडी निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।

इसके साथ ही दिल्‍ली सरकार की सचिव ने कहा कि लोगों को इन आवश्यक सेवाओं की स्थिति के बारे में भय फैलाने वाली या दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार से गुमराह नहीं किया जाना चाहिए।

उन्‍होंने कहा "सार्वजनिक सेवाएं, सामाजिक कल्याण योजनाएं और सब्सिडी सीएम की गिरफ्तारी से प्रभावित नहीं होंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार द्वारा वर्तमान में दी जाने वाली सभी सार्वजनिक सेवाएं, सामाजिक कल्याण योजनाएं और सब्सिडी निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।

दिल्ली सरकार के योजना विभाग की सचिव निहारिका राय ने एक प्रेस नोट में कहा कि लोगों को गुमराह नहीं होना चाहिए, 'इस संबंध में कोई भय फैलाने वाली और दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना पर ध्‍यान नहीं दें।

सचिव ने कहा अरविंद केजरीवाल के हिरासत में जाने के बाद भी जो सुविधाएं मिल रही हैं। वह पहले की तरह जारी रहेंगी। किसी भी सुविधा को बंद नहीं किया जा रहा है। दिल्ली सरकार की सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया है, उसका सब्सिडी के मिलने ना मिलने से कोई संबंध नहीं है।

सचिव ने कहा "योजनाएं व्यक्ति पर आधारित नहीं होतीं, नीतियों और बजट आवंटन पर होती हैं। कुछ लोग राजनीतिक हित के लिए सब्सिडी के बारे में जानबूझ कर भ्रम फैला रहे हैं। दिल्ली की जनता इन पर ध्यान न दें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+