'बेईमानी करके BJP MCD पर करना चाहती है कब्जा', AAP ने भाजपा-कांग्रेस पर बोला हमला
AAP आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि भाजपा बेईमानी करके एमसीडी पर कब्जा करना चाहती है। इसके लिए वह भाजपा MPs की मदद ले रही है।

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों के लिए चुनाव होने हैं। मेयर पद के लिए तीन नामांकन मिले हैं, जिनमें दो आप के और एक भाजपा से हैं। शुक्रवार की सुबह 11 बजे इसके लिए वोटिंग शुरू हुई, लेकिन दोनों ही पार्टियों के पार्षदों के हंगामे की वजह से सदन को स्थगित कर दिया गया। ऐसे में चुनाव अब अगली तारीख पर होगा। इस हंगामे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर हमला बोला है। आप नेता संजय आजाद ने कहा कि सदन में भाजपा का खूनी खेल चल रहा है। BJP MPs की मौजूदगी में AAP पार्षदों की हत्या करना चाहती है। BJP ने AAP पार्षद पर हमला कर लहूलुहान कर दिया।
LG ने BJP के कहने पर Congress की नाजिया को हज कमेटी का चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव भेज दिया। सरेआम गुंडागर्दी चल रही है। सदन में घायल हुए एक कार्यकर्ता को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैठाकर आजाद ने कहा कि ये देखिए इन्हें लहूलुहान कर दिया है। सांसदों की मदद से इन्हें कल को मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि दिल्ली जनता ने उन्हें नाकार दिया है। आजाद ने इस दौरान कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है।
Recommended Video

आजाद ने कहा कि Mayor, Dy. Mayor चुनाव में Nominated पार्षदों के Vote वर्जित हैं। बावजूद इसके भाजपा ऐसा करा रही है। भाजपा बेईमानी करके MCD पर कब्जा करना चाहती है। आज पूरी दिल्ली भाजपा और एलजी की गुंडागर्दी देख रही है। आजाद ने कहा कि हम कांग्रेस नहीं है, हम AAP हैं। AAP इनसे लोहा लेना और इनकी भाषा मे जवाब देना जानती है।
वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद आप विधायक सौरभ ने कहा कि कभी भी नॉमिनेटेड पार्षद मेयर और डिप्टी मेयर के लिए वोट नहीं देते हैं। उन्होंने भाजपा बेईमानी करके एमसीडी पर कब्जा करना चाहती है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि एक सज्जन पूछ रहे थे कि वे कर रहे हैं तो क्या आप डर गए? मैंने कहा कि ये यार ये तो बड़ी अजीब बात है। अगर इंडिया-पाक का मैच हो रहा है और सभी प्लेयर पाक के आउट हो गए। इसके बाद पाक वाले फिर से 11 प्लेयर बैटिंग कराने के लिए लेकर आए और भारत इसका विरोध करे तो अंपायर कहे कि क्या भाई भारत डर गया? मैं कहता हूं कि जो नियम है, उसका पालन कराया जाए। संविधान जो कहता है उसे माना जाए।
ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस ने 70 सालों में संविधान को बचाया, तभी PM बन सके नरेंद्र मोदी', बोले मल्लिकार्जुन खड़गे












Click it and Unblock the Notifications