AAP के सौरभ भारद्वाज ने केंद्र से को घेरते हुए मांगा जवाब- साइड इफेक्ट के बावजूद कोविशील्ड क्यों लगवाती रही
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोविड वैक्सीन को लेकर बड़ा केंद्र सरकार को घेरते हुए सवाल किया है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा केंद्र सरकार कोविड वैक्सीन लगवाने पर जोर देती रही है जबकि ऐसी खबरें लगातार आती रही कि एंटी-कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा अब जब वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने ख़ुद मान लिया है कि इससे कुछ मामलों में हार्ट अटैक आ सकते हैं तो अब केंद्र सरकार का क्या प्लान है?

सौरभ भारद्वाज ने कहा 2021 में एक रिपोर्ट आई जिसमें यह बताया गया था कि Covishield के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसके बाद यूरोप के कई देशों ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा लगा दी थी। इसके बावजूद कोविडशील्ड वैक्सीन लगवाने के लिए हमारे देश की सरकार कैंप लगा रही थी।
आप सरकार के मंत्री ने कहा जिन लोगों ने एंटी-कोरोनावायरस शॉट नहीं लगवाया उन्हें भारत सरकार ने एक जगह से दूसरी जगह जाने की इजाजत नहीं दी गई।
भारत में पिछले 4 वर्षों में कई लोगों की हार्ट अटैक से जान गई। लोगों की अचानक मौत होने लगी। लोगों ने सवाल उठाए कि कहीं यह कोरोना की वैक्सीन से तो नहीं हो रहा। लेकिन सरकार ने चुप्पी साध ली।
आप मंत्री ने कहा अब जब वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने खुद मान लिया है कि इससे कुछ मामलों में हार्ट अटैक आ सकते हैं तो अब केंद्र सरकार का क्या प्लान है? उन्होंने कहा अब ब्रिटेन में AstraZeneca कंपनी पर 1000 करोड़ रुपए का केस दर्ज कराया गया है, क्योंकि इन्हीं की वैक्सीन कोविडशील्ड लगवाने से वहां कई लोगों की जान गई।












Click it and Unblock the Notifications