AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी ने अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेजी चादर
Arvind Kejriwal Urs Chadar: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813 वें उर्स के अवसर पर पारंपरिक चादर भेजी है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की अजमेर शरीफ दरगाह पर यह चादर पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ़ के लिए पवित्र चादर पेश की और देश में सुख-शांति और तरक्की के लिए प्रार्थना की।
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 813वें वार्षिक उर्स के अवसर पर हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ़ के लिए पवित्र चादर पेश की। देश में सुख-शांति और तरक्की की प्रार्थना की।

मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली स्टेट उर्स कमिटी के चेयरमैन एफआई इस्माइली के साथ-साथ परवेज़ नूर, मुस्तफ, इस्लामुद्दीन कासमी साहब वकार भोपाली, मारुफ़ रज़ा मंजीत सिंह मोना आबिद की मौजूदगी में दिली मोहब्बत और अकीदत के साथ यह चादर अजमेर शरीफ रवाना की। इस खास मौके पर दिल्ली के खाद्य-आपूर्ति मंत्री और बल्लीमारान के विधायक इमरान हुसैन ने चादर पेश करते हुए अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली और देश भर के लोगों के लिए अमन, शांति और भाईचारा की दुआ मांगी।
साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813 वें उर्स के अवसर पर पारंपरिक चादर भेजी है। आतिशी ने एक्स पर लिखा, दिल्ली स्टेट उर्स कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स के अवसर पर चादर पेश की। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे देश में सदा अमन, शांति और सौहार्द बना रहे।












Click it and Unblock the Notifications