'मज़ाक़ उड़ाना आपको शोभा नहीं देता', किस पर भड़के AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल, दे डाली सलाह
Aam Aadmi Party chief got angry: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों बढ़ता प्रदूषण जहां लोगों का सांस लेना दूभर कर दिया है वहीं इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषा के बीच दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बयान दिया, जिस पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी जताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
दरअसल, एक दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिना किसी का नाम लिए उन नेताओं पर तंज कसा था जो खांसी होने पर दिल्ली से बाहर भाग जाते हैं। उन्होंने जोर दिया था कि दिल्ली की समस्याओं का समाधान यहीं रहकर निकालना होगा, न कि हर छह महीने में दिल्ली को उसके हाल पर छोड़कर चले जाना चाहिए।

नाराज हुए केजरीवाल ने सीएम को दी ये नसीहत
रेखा गुप्ता के इस बयान से अरविंद केजरीवाल नाराज हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को विपश्यना करने की नसीहत भी दी।
केजरीवाल बोले- मज़ाक़ उड़ाना आपको शोभा नहीं देता।
केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "आपका मुझसे राजनैतिक वैर है। इसके चलते आपका इस तरह से भगवान बुद्ध द्वारा सिखायी गई दिव्य विपश्यना साधना विधि का मज़ाक़ उड़ाना आपको शोभा नहीं देता। आप भी एक बार ज़रूर विपश्यना कीजिए। आपको बहुत अच्छा लगेगा, असीम शांति अनुभव होगी। विपश्यना करने जाने को 'भाग जाना' नहीं कहते। बड़े भाग्य वालों को विपश्यना नसीब होती है। सबका मंगल हो!" यह पोस्ट 14 दिसंबर, 2025 को किया गया था।
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में क्या कहा था?
दरअसल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी बात दोहराते हुए कहा था कि वे "मेरी दिल्ली, मेरी जिम्मेदारी" की भावना से काम कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में रहकर ही प्रदूषण की समस्या का समाधान तलाश रहे हैं। उनके अनुसार, दिल्ली के लिए यहीं रहकर शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications