बस मार्शलों को फुटबॉल की तरह घुमाया जा रहा है, LG पर आम आदमी पार्टी ने साधा निशाना
Delhi Politics: आम आदमी पार्टी ने बस मार्शल के मुद्दे को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया। विधायक दिलिप पांडे और कुलदीप कुमार ने प्रेस को संबोधित किया। कुलदीप ने प्रेस को बताया कि मंत्री सौरभ भारद्वाज की अपली पर कल दिनांक 3 अक्टूबर को सारे AAP विधायक LG के पास जाके बस मार्शल्स के मुद्दे को हल करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा, दिल्ली के 10,000 बस मार्शल रोजी-रोटी की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन BJP के LG के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जबकि फरवरी में दिल्ली विधानसभा में सर्वसम्मति से बस मार्शलों की बहाली का प्रस्ताव पास हो चुका है। साल 2015 में अरविंद केजरीवाल जी ने DTC बसों में माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए बस मार्शलों को नियुक्त किया था। इन बस मार्शलों ने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया। लेकिन BJP के LG विनय कुमार सक्सेना ने इन मार्शलों को साल 2023 में निकाल दिया। इन बस मार्शलों की बहाली का प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा में भी पास हुआ है। अत: LG साहब इन बस मार्शलों की बहाली करें।

विधायक दिलिप पांडे ने एलजी विनय सक्सेना और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बस मार्शलों को फुटबॉल की तरह घुमाया जा रहा है। हमने कहा था कि बस मार्शलों के साथ और BJP विधायकों के साथ LG के पास चलते हैं। बस मार्शलों को हमारा सुझाव पसंद आया और वो पहुंचे भी। लेकिन BJP के LG साहब ने फिर से U-Turn मार लिया। इनका मक़सद सिर्फ बस मार्शलों को तड़पता हुआ छोड़ना है।
आगे उन्होंने कहा, दिल्ली के 10,000 बस मार्शलों की बहाली के लिए सभी विधायक LG से मिलेंगे और मार्शलों के लिए जो करना होगा करेंगे।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications