निर्विरोध राज्यसभा पहुंचेंगे AAP के तीनों उम्मीदवार, किसी ने नहीं दी चुनौती

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता का राज्यसभा का 6 साल का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। पार्टी की ओर से संजय सिंह और एनडी गुप्ता को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला लिया गया है।

जबकि स्वाति मालिवाल को सुशील गुप्ता की जगह राज्यसभा भेजने का फैसला लिया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि तीनों ही उम्मीदवारों का नामांकन निर्विरोध रहा है। लिहाजा तीनों का राज्यसभा पहुंचना तय है। हालांकि औपचारिक नतीजों की घोषणा बात में होगी।

sanjay singh

नामांकन दायर करने की तारीख 9 जनवरी थी नामांकन की स्क्रूटनी की 10 जनवरी को की गई जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 12 जनवरी है। गौर करने वाली बात है कि संजय सिंह कथित दिल्ली शराब घोटाले मामले में जेल में बंद हैं। लेकिन नामांकन के लिए उन्हें कोर्ट की ओर से मंजूरी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया था। संजय सिंह और एनडी गुप्ता को पार्टी की ओर से पहले भी राज्यसभा भेजा गया था।

लेकिन पार्टी ने एक बार फिर से दोनों ही नेताओं को राज्सभा भेजने का फैसला लिया है। वहीं दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल को भी पार्टी ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। स्वाति मालिवाल पहली बार राज्यसभा पहुंच रही है। वह महिलाओं के मुद्दों के लेकर काफी मुखर रही हैं। कई मुद्दों को उन्होंने आगे बढ़कर उठाया है, जिसकीवजह से वह चर्चा में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+