आम आदमी पार्टी बोली- महिला आरक्षण विधेयक पर I.N.D.I.A. गठबंधन के फैसले के साथ खड़े रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व वाली केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में महिला आरक्षण बिल 'नारी शक्ति वंदन' के नाम से पेश किया। इस बिल को मोदी सरकार का 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले का मास्‍टर स्‍ट्रोक माना जा रहा है । वहीं महिला आरक्षण बिल के पेश होने के 24 घंटे बाद अब विपक्षी गठबंधन ने इस बिल पर विरोध जताना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी कहा है कि वो इस मुद्दें पर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A.के साथ है।

aap

आम आदमी पार्टी ने कहा 'हम महिला आरक्षण विधेयक पर इंडिया गठबंधन के फैसले के साथ खड़े रहेंगे। संसद में चर्चा के दौरान हमारे सांसद महिला आरक्षण बिल की प्रकृति और उसके क्रियान्वयन पर सरकार से सवाल पूछेंगे। बिल पर वोटिंग के समय पार्टी महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी।'

बता दें मंगलवार को विशेष सत्र के दौरान जब ये महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया तो सांसद सोनिया गांधी ने इसे कांग्रेस का बिल बताते हुए क्रेडिड लेती नजर आईंं थी जिसके बाद विपक्षी गठबंधन में शामिल दूसरी पार्टिर्यों के नेता विरोध नहीं कर पा रहे थे लेकिन 24 घंटे बाद ही विपक्षी गठबंधन इंडिया और यहां तक की कांग्रेस तक सुर बदल गए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अलावा कांग्रेस भी इसके विरोध में आ चुकी है।

बता दें आप सांसद संजय सिंह ने बुधवार को सुबह पुष्टि की थी विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र द्वारा प्रस्तुत महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में मतदान करने के लिए सहमत हो गई हैं।

आम आदमी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा था कि ये निर्णय इंडिया गठबंधन पार्टियों के नेताओं की बैठक में लिया गया संजय सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पर सभी पार्टियों में आम सहमति है, लेकिन वे मांग करेंगे कि सरकार इसे 2024 के चुनाव से लागू किया जाए। वहीं विपक्षी पाटिर्यों का रुख बदलते ही आप ने साफ कर दिया कि वो हर हाल में इस मुद्दे पर इंडिया गठबबंधन के साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+