कपिल मिश्रा के अनशन के खिलाफ अनशन पर आप विधायक संजीव झा
संजीव की मांग है कि कपिल मिश्रा ने जो दो करोड़ की रिश्वत और रिश्तेदारों को मदद पहुंचाने का आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगाया है, उसका वो सबूत दें।
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और राघव चड्ढा सहित अन्य आप नेताओं की सरकारी खर्च पर विदेश यात्राओं के ब्यौरो की मांग और दूसरे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को लेकर अनशन कर रहे विधायक कपिल मिश्रा के अनशन के खिलाफ आप के विधायक संजीव झा ने अनशन करने का ऐलान किया है।

अपने घर के बाहर दो दिन से अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी से निष्कासित नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा शनिवार से अपने अनशन की शुरुआत करेंगे. संजीव झा शनिवार को 11 बजे से अपना अनशन शुरू करेंगे।
संजीव की मांग है कि कपिल मिश्रा ने जो दो करोड़ की रिश्वत और रिश्तेदारों को मदद पहुंचाने का आरोप अरविंद केजरीवाल पर लगाया है, उसका वो सबूत दें, नहीं तो अनशन जारी रहेगा। अनशन की बात झा ने ट्वीट कर कही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications