आम आदमी पार्टी केंद्र का कर रही है डटकर मुकाबला , हमें तो नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए: CM केजरीवाल
Arvind Kejriwal: रविवार को पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस की सौगात की जनता को दी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के निशाने पर केंद्र सरकार नजर आई।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में वह केंद्र से कैसे लड़ रहे हैं? यह वही जानते हैं। इसके लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, इतना ही नहीं पंजाब में भी भाजपाई राज्यपाल और केंद्र सरकार भगवंत मान सरकार के रास्ते में रोड़े अटका रहे हैं। केजरीवाल ने आगे कहा कि हालत यह है कि गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किया, इसमें तो भगवंत मान की फोटो लगी है, जबकि झांकी पर शहीद भगत सिंह की फोटो लगी थी। पंजाब की झांकी को रोकना राज्य के नागरिकों का अपमान है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के हितों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने दम पर सभी ताकतों से मुकाबला कर रहे हैं। अगर लोकसभा की सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में लोग डाल देंगे तो सभी सांसद संसद में पंजाब की आवाज बनेंगे और फिर 26 जनवरी को कोई भी ताकत पंजाब की झांकी को रोक नहीं पाएगी।पंजाब के सभी मामलों का पूरी ताकत के साथ समाधान कराएंगे।
यह भी पढ़ें केंद्र सरकार ने पंजाब के 8000 करोड़ रुपए रोक रखें हैं: अरविंद केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications