केजरीवाल सरकार ने अपनी ही पार्टी को दिया 27 लाख रुपये चुकाने का नोटिस
दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने आम आदमी पार्टी को नोटिस भेजा है, इस नोटिस में कहा गया है कि 27 लाख 73 हजार 802 रुपये चुकाने के लिए कहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्ता संभाल रही अरविंद केजरीवाल की सरकार ने अपनी ही पार्टी को नोटिस भेजा है। दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने आम आदमी पार्टी के मौजूदा कार्यलय के इस्तेमाल करने को लेकर नोटिस भेजा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के नोटिस में कहा गया है कि जिस जगह का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी अपने पार्टी कार्यालय के तौर पर कर रही है, उसका आवंटन नियमों के विरुद्ध किया गया था।

पीडब्ल्यूडी विभाग ने आम आदमी पार्टी को भेजा है नोटिस
दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने आम आदमी पार्टी को नोटिस भेजा है, इस नोटिस में कहा गया है कि 27 लाख 73 हजार 802 रुपये चुकाने के लिए कहा है। सूत्रों के मुताबिक अगर आम आदमी पार्टी जल्दी ही अपना मौजूदा पार्टी कार्यालय खाली नहीं करते हैं तो जुर्माने की राशि बढ़ती चली जाएगी। अप्रैल में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को इस संदर्भ में नोटिस भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि जल्द से जल्द पार्टी कार्यालय को खाली किया जाए, इस नोटिस में कहा गया कि पार्टी कार्यालय का आवंटन नियमों के खिलाफ किया गया। सूत्रों के मुताबिक इस मुद्दे पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने उनका आवंटन रद्द कर दिया है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी सरकार ने 2015 में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर प्रदेश स्तर की पार्टी को कार्यालय के लिए जगह बनाने की योजना बनाई थी, बाद में आम आदमी पार्टी को पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान का आवास ही पार्टी कार्यालय के तौर पर मिल गया था। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि इस संदर्भ में कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेंगे क्योंकि दूसरे दल इसी तरह के आवास का इस्तेमाल अपने कार्यालय के लिए कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications