Delhi Rains Updates: क्या आज भी दिल्ली में मौसम रहेगा भीगा-भीगा? जानिए IMD का अलर्ट
Delhi Rains Updates: दिल्ली में आज भी बदरा बरसेंगे, भारतीय मौसम विभाग ने पूरे दिन के लिए अलर्ट जारी किया है, उसका कहना है कि आज देश की राजधानी में मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है और हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे कि मौसम में एक खुशनुमापन भी रहेगा।
आपको बता दें कि रविवार को भी दिल्ली में बरसात हुई थी, जिसकी वजह से कहीं-कहीं जलभभराव की स्थिति भी देखने को मिली थी, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत भी हुई थी।

मालूम हो कि दिल्ली में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है, मौसम विभाग ने आज भी यहां पर 'येलो अलर्ट' जारी किया हुआ है। आज यहां पर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है, जो कि सुखद खबर है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 105 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 101 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 02 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 101 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -100 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -101 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, एमपी, यूपी, बिहार , एमपी, छत्तीसगढ़ में भी बरसात होगी। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात-राजस्थान , आंध्रा और तेलंगाना में भी आज तेज बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
गोवा और महाराष्ट्र में भी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी
बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी है तो वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में फिर से मौसम बिगड़ने की आशंका है, यहां पर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है तो वहीं लद्दाख और कश्मीर में भी आज हल्की बारिश होगी, जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा। फिलहाल बदलते मौसम के मद्देनजर मौसम विभाग ने सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications