Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम मारेगा पलटी, आज बारिश की आशंका, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का तांडव जारी है। कभी धूप तो कभी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण मैदानी इलाकों में मौसम सर्द ही है। बुधवार शाम को एक बार फिर से मौसम ने पलटी मारी है।

Aaj Ka Mausam

कल शाम से यहां पर हल्की बरसात हो रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज भी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। इस वक्त वहां पर ठंडी हवाओं ने लोगों को तंग किया हुआ है। यहां पर शीत लहर का अलर्ट भी जारी है।

आज सुबह यहां पर हल्का कोहरा देखा गया, हालांकि पिछले दिनों की अपेक्षा आज कोहरा थोड़ा हल्का था। आज भी कोहरे के कारण दिल्ली रेृलवे स्टेशन से कई ट्रेनें लेट हैं और विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। आईएमडी का अनुमान है कि आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 277 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 281 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 282 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 275 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -269 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -291 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में भी आज बारिश हो सकती है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है तो वहीं राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है औऱ यहां पर भी येलो अलर्ट जारी है।

नार्थ ईस्ट में मौसम ड्राई रहने वाला

तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी हो रही है । तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम साफ और नार्थ ईस्ट में मौसम ड्राई रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+