Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR से सर्दी तो हुई कम लेकिन अब बारिश करेगी परेशान, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का प्रकोप थोड़ा तो कम हुआ है लेकिन यहां पर रूक-रूक हो रही बारिश ने लोगों को तंग किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में एक बार फिर से मौसम पलटी मार सकता है और यहां पर बरसात हो सकती है।

उसने आज से लेकर अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि यहां पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और अभी भी सुबह-शाम धुंध देखने को मिलेगी।
आज यहां पर अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि कोहरा भले ही कम हो गया है लेकिन सर्द हवाएं भी तंग करेंगी। बारिश का कारण पहाड़ों पर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है , फिलहाल इस हफ्ते के बाद यहां पर भी मौसम में बदलाव होगा।
हालांकि बारिश के बाद भी दिल्ली मे प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 271 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 286 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 282 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 275 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -269 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -291 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में भी हल्की बरसात की आशंका है। तो वहीं राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में आज मौसम साफ रहेगा तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम साफ और नार्थ ईस्ट में मौसम ड्राई रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications