Delhi Rains Updates: दिल्ली में क्या आज भी बरसेंगे बदरा? क्या है IMD का अपडेट

Delhi Rains Updates: दिल्ली में बुधवार को बारिश होने से मौसम कूल हो गया है, सुबह तो मौसम हल्की सिहरन वाला था। गुरुवार सुबह भी यहां हल्की बरसात हुई है, जिसकी वजह से लोगों को ऑफिस और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई है।

आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही यहां पर भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया था और इस कारण येलो अलर्ट जारी है।

Delhi Rains Updates

बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा और मौसम आज भी गीला ही रहने वाला है। हालांकि बारिश होने से दिल्ली का मौसम सुहावना हो जाएगा। वहीं तापमान में ही कुछ गिरावट आ सकती है।

IMD के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।नोएडा-गाजियाबाद में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश के बावजूद यहां के AQI में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला है, हालांकि स्थिति नियंत्रित है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 109 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 103 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 06 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 110 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -107 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -107 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

यूपी, पंजाब, हरियाणा, एमपी, बिहार , एमपी, छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने के आसार हैं तो वहीं गुजरात-राजस्थान , आंध्रा और तेलंगाना में भी अलर्ट जारी है।

गोवा और महाराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम बरसात

बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड , लद्दाख और कश्मीर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कल बरसात हुई है और आज भी यहां पर बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+