Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Weather Updates: आ गई कड़ाके वाली सर्दी, दिल्ली में आज की सुबह रही बेहद ठंडी, कोहरे का भी दिखा कहर

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है, शुक्रवार सुबह यहां पर कोहरे ने अपना कहर भी बरपाया है। आज की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी रही है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम दर्ज तापमान है। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है।

Delhi Weather Updates

आईएमडी ने कहा है कि 18 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट हो सकती है और क्रिसमस से पहले बारिश होने की आशंका भी दिख रही है।

एनसीआर में भी आज घना कोहरा दिखाई दिया

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर में भी आज घना कोहरा दिखाई दिया, हालांकि दिन चढ़ने के बाद कोहरा छंट गया है लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि अब कोहरे का असर शहरों में आने वाले दिनों में भी नजर आएगा। आईएमडी ने कहा है कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया और उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया है।

आज सुबह निम्नलिखित शहरों में तापमान ये था...

शहर-न्यूनतम तापमान-अधिकतम तापमान

  • दिल्ली -4.9 -19
  • लखनऊ -7- 24
  • शिमला- 3 -14
  • चुरू- 4- 21
  • मसूरी -6- 13
  • नोएडा- 8- 13
  • पटना -13 -25
  • गुरुग्राम -6 -17
  • अमृतसर -7 -15
  • चंडीगढ़ -7 -15
  • जयपुर- 7 -23
  • भोपाल- 11- 24
  • ग्वालियर- 5- 22

इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम?

जहां दिल्ली के मौसम का ये हाल है वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी की आशंका दिख रही है,कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे ही चल रहा है। यूपी, बिहार, झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा मिजोरम, सिक्किम और असम में हल्की बरसात हो सकती है तो वही केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय

पूर्वोत्तर मानसून 14 दिसंबर तमिलमाडु में सक्रिय हो गया है और इस कारण तमिलनाडु, पांडिचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में तूफान मिचौंग ने यहां पर भारी तबाही मचाई थी जिससे अभी राज्य के तटीय इलाके उबर नहीं पाए हैं इसलिए एक बार फिर से बारिश के अलर्ट ने लोगों की पेशानी पर बल डाल दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+