Delhi Weather Update: ठंड से कांप रही है राजधानी, लुढ़का पारा, अभी और सताएगी सर्दी , जानिए IMD का अपडेट
Delhi Weather News in Hindi: पूरा उत्तर भारत इस वक्त भयंकर ठंड की चपेट में हैं, कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।

आज दिल्ली के सफदरजंग और लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.8 और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं बीते 24 घंटों में राजस्थान का सीकर सबसे ज्यादा ठंडा रहा है।
राजस्थान के सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और चुरू में दूसरा सबसे कम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देश के 13 राज्यों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी
आपको बता दें कि इस वक्त देश के 13 राज्यों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी है और लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त चेतावनी बरतने को कहा गया है।हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में पारा कई जगहों पर माइनस के नीचे चल रहा है।
लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है
मैदानी इलाकों में कई जगहों पर कोहरे का प्रकोप जारी है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली से चलने वाली बहुत सारी ट्रेनें आज भी अपने निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं , आज करीब 24 ट्रेनें लेट हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की आशंका व्यक्त की
मौजूदा मौसम के हाल के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की आशंका भी व्यक्त की है। उसका कहना है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेज बरसात होगी और सर्दी बढ़ेगी। भयंकर सर्दी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार ही चल रहा है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 311 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 341 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 331 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 341 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -342 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 361 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -336 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ तमिलनाडु में आज मौसम शुष्क रहेगा, इक्का-दुक्का कुछ जगहों पर पानी बरसने के आसार हैं।
कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी
कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा , बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की बारिश संभव है जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी , छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है, ये सभी राज्य कोल्ड वेव के आगोश में हैं। यहां की स्थिति अगले तीन दिनों तक यही रहने वाली है।
-
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल? -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications