Aaj Ka Mausam: मार्च में ही निकलने लगा पसीना, जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
Aaj Ka Mausam: मार्च के महीने में ही दिल्ली काफी गर्म हो गई है, जिसकी वजह से लोग काफी परेशान है। कड़ी धूप की वजह से लोगों को दिन में घर से बाहर निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल आज कुछ राहत मिलने की गुंजाइश है, दरअसल भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहेगा।
बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन पूरे दिन तेज हवाएं चलने की उम्मीद है, जिसकी वजह से लोगों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें गर्मी की चुभन से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।

आज भी दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रह सकता है लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत तक दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
दोपहर में अचानक से गर्मी बढ़ जाएगी: मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam)
हालांकि सुबहें ठंडी और सुहावनी रहेंगी लेकिन दोपहर में अचानक से गर्मी बढ़ जाएगी इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वो दिन में बाहर निकलते वक्त अपना ख्याल रखें और हल्के कपड़े, धूप का चश्मा और सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें।
आज से लेकर अगले 6 दिनों तक दिल्ली में अधिकतम-न्यूनतम तापमान हाल निम्नलिखित रहने के आसार हैं
अधिकतम-न्यूनतम तापमान (Aaj Ka Mausam)
- 19 मार्च: दिन के समय हवाएं -32° सेल्सियस / 15° सेल्सियस
- 20 मार्च-: दिन के समय हवाएं - 34° सेल्सियस / 17° सेल्सियस
- 21 मार्च-: साफ आसमान -33° सेल्सियस / 17° सेल्सियस
- 22 मार्च: मुख्यतः साफ आसमान -33° सेल्सियस / 16° सेल्सियस
- 23 मार्च: मुख्यतः साफ आसमान -34° सेल्सियस / 17° सेल्सियस
- 24 मार्च: मुख्यतः साफ आसमान -36° सेल्सियस / 19° सेल्सियस
पूर्वोत्तर में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Aaj Ka Mausam)
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनता दिख रहा है, जिसकी वजह से असम, मणिपुर, सिक्किम में बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। जबकि यूपी के कई शहरों में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश होने की आशंका (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं 20 मार्च से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश होने की आशंका है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा भी अभी से ही गर्मी के थपेड़े सह रहा है, फिलहाल ये पूरा हफ्ता ऐसे ही रहने वाला है,हां कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications