Aaj Ka Mausam Delhi: कोहरे से दुखी राजधानी, 5 डिग्री पहुंचा पारा, 18 ट्रेनें लेट, जानिए कब मिलेगी राहत?

Delhi Weather News in Hindi: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से कांप रहा है और लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। घने कोहरे ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है।

 Aaj Ka Mausam Delhi:

इस वक्त दिल्ली से चलने वाली 18 ट्रेनें लेट चल रही हैं। तो वही एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य है, जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।

दिल्ली में शीतलहर भी चल रही है

आज सुबह से दिल्ली में शीतलहर भी चल रही है तो वहीं आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5°C और अधिकतम 18°C रिकॉर्ड किया गया है। अगले हफ्ते से कुछ ठंड कम होने के आसार हैं।

कई जगहों पर माइनस के नीचे है पारा

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में मौसम का यही हाल होने वाला है औऱ इन दो-तीन दिनों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में पारा कई जगहों पर माइनस के नीचे है और आज यहां पर बर्फ गिरने की भी संभावना है ।

कई राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है , भयंकर सर्दी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से ऊपर ही है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 317 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 356 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 358 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 331 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -318 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 341 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -318 AQI
  • आनंज विहार-368 AQ

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम साफ और शुष्क रहेगा तो वहीं दूसरी ओर पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है और इसके लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+