Delhi Chunav 2025: आप विधायक दिनेश मोहनिया पर FIR, महिला ने लगाया फ्लाइंग KISS देने का आरोप
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के विधायक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ महिला को फ्लाइंग किस देने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
आप विधायक दिनेश मोहनिया पर आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान महिला को फ्लाइंग किस कर थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल इस मामले में विधायक की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संगम विहार थाने में एक महिला ने AAP विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का मामला दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने धारा 115(2), 78, 127(2), 333, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि, दिनेश मोहनिया संगम विहार सीट से उम्मीदवार भी है।
दिनेश का मुकाबला भाजपा के चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस के हर्ष चौधरी से है। संगम विहार सीट से दिनेश मोहनिया आम आदमी पार्टी के टिकट पर लगातार तीन बार यहां से जीत चुके हैं और चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। खबर के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब विधायक मोहनिया पर इस तरह के आरोप लगे हैं।
23 जून, 2016 को उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था, जब उन्होंने अपने इलाके में पानी की समस्या को लेकर उनसे संपर्क करने वाली महिलाओं के एक समूह के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। इस घटना के बाद, IPC की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसमें चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी और यौन उत्पीड़न से संबंधित धाराएं शामिल थीं। हालांकि, 2020 में दिनेश मोहनिया को इन आरोपों से बरी कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications