मुर्गा-मुर्गी को खाने के चक्कर में बहुत बुरा फंसा सांप, देखिए क्या हाल हो गया...
दिल्ली। मुर्गा-मुर्गी का शिकार करने चला एक सांप खुद ही ऐसा बुरा फंसा कि उसकी जान बचाने के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस कर्मियों को आना पड़ा। दिल्ली के विज्ञान लोक इलाके में मुर्गियों के पिंजरे की जाली में एक सांप अटका हुआ दिखा तो नवीन अटल नाम के शख्स ने जानवरों के बचाने वाले एनजीओ को कॉल किया।

पिंजरे के अंदर मुर्गा और मुर्गी सांप के डर से एक कोने में दुबके हुए थे। सांप जाली के तार में फंसकर बुरी तरह परेशान था। एनजीओ वाइल्डलाइफ एसओएस के कर्मचारी आए और उन्होंने सांप को जाली से छुड़ाया।

एनजीओ कर्मियों ने बताया कि यह रैट स्नेक है जो कोबरा की तरह ही दिखता है जिस वजह से लोग इससे डरते हैं। इस सांप से इंसानों को कोई खतरा नहीं होता। उन्होंने बताया कि सांप की हालत सामान्य होने के बाद फिर इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications