दिल्ली में फिर साक्षी जैसा मामला, एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने रेता युवती का गला, खुद भी लगाई फांसी
Delhi News: दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में महिला का चाकू से गला काट दिया। इसके बाद खुद भी कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

Delhi News: साक्षी मर्डर केस को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि राजधानी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में महिला का चाकू से गला काट दिया। इसके बाद खुद भी कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
ऐसा बताया जा रहा है कि सनकी आशिक ने महिला को पहले भी प्रपोज किया था, लेकिन उसने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इस वारदात की सूचना पर पहुंची बेगमपुर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है। वहीं, युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह वारदात बेगमपुर थाना क्षेत्र की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महिला मुस्कान और अमित दोनों रोहिणी सेक्टर 24 में स्थित एक इवेंट मैनेजरमेंट कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी अमित की बड़ी बहन की बताई जा रही है। कंपनी में काम करने के दौरान ही अमित की मुलाकात मुस्कार से हुई थी।
इस दौरान अमित, मुस्कार से एकतरफा प्यार करने लगा था। उसने कई बार मुस्कान से दोस्ती करने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसने अमित कोई खास तवज्जो नहीं दी। पुलिस की मानें तो अमित ने कुछ दिनों पहले मुस्कान को प्रपोज किया था, लेकिन, उसने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
अमित ने शुक्रवार को मुस्कार फिर से प्रपोज किया था उस वक्त ऑफिस में तीन अन्य युवतियां भी मौजूद थीं। लेकिन, मुस्कान ने एक बार उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद अमित को गुस्सा आ गया और उसने ऑफिस के किचन से चाकू लाकर मुस्कान का गला रेत दिया।
Recommended Video

इस वारदात के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि, ऑफिस में मौजूद अन्य युवतियों ने अमित को पकड़ लिया, जिसकी वजह से मुस्कान दौड़ती हुई नीचे वाले फ्लोर पर बने ऑफिस में घुस गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को फोन किया।
इस दौरान मुस्कार के गले पर कपड़ा बांधकर खून रोकने की भी कोशिश की। उधर, इस वारदात के बाद अमित ने ऑफिस के एक कमरे जाकर खुद को बंद कर लिया। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटका मिला। पुलिस की मानें तो अमित किराड़ी इलाके का रहने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications