दिल्ली में ऑक्सीजन सिलेंडर मांगने वाली महिला के साथ अभद्र व्यवहार, पड़ोसी ने कहा- एक रात साथ बिताओ तब...

नई दिल्ली, मई 14। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जब से राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन संकट पैदा हुआ है, तभी से तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अपने परिजनों या फिर किसी ना किसी जानकार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर या फिर अन्य जरूरी सेवाओं के लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि लोगों की ये कोशिश काम नहीं आई है, बल्कि ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवश्यकता अनुसार चीजें मिल गई हैं, लेकिन इसका गलत फायदा उठाने वाले लोग भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है, जहां मदद मांगने वाली एक महिला से एक व्यक्ति ने ऑक्सीजन सिलेंडर देने के बदले एक रात सोने के लिए कहा।

woman

क्या है मामला?

भवरीन कंधारी नाम की एक ट्विटर यूजर ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उसके दोस्त की बहन से उसके पड़ोसी ने ऑक्सीजन सिलेंडर के बदले एक रात साथ में सोने के लिए कहा। यूजर ने बताया है कि वो महिला अपने पिता के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की बहुत सख्त जरूरत थी। इस ट्वीट को पढ़कर लोग चौंक गए हैं और अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। ट्वीट में पीड़ित महिला से आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आग्रह किया गया है।

कुछ यूजर्स ने पीड़िता को आरोपी की शिकायत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) से करने का सुझाव दिया है और उसका नाम सार्वजनिक कर उसे शर्मिंदा करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+