दिल्ली में कोंकणी अकादमी खुलने से बेहद खुश गोवा के लोग, एक डेलिगेशन ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

नई दिल्ली। konkani academy in delhi देश की राजधानी दिल्ली में गोवा की क्षेत्रीय भाषा कोंकणी की एक अकादमी शुरू करने का ऐलान अरविंद केजरीवाल ने कर दिया है। गोवा राज्य के लिए ये एक सम्मान की बात है और इससे खुश होकर गोवा के रहने वाले लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिला। इन लोगों ने सीएम को कोंकणी अकादमी स्थापित करने के लिए धन्यवाद कहा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से दिल्ली सरकार ने कोंकणी अकादमी की घोषणा की है, तब से हर तरफ से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। मुझे खुशी है कि लोग कोंकणी अकादमी की स्थापना से बेहद खुश हैं। यह अकादमी सिर्फ सरकारी आधार नहीं है, बल्कि यह आपकी अकादमी है।

Arvind kejriwal

लंबे समय से की जा रही थी कोंकणी अकादमी की मांग

सीएम से मुलाकात के दौरान गोवा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कोंकणी अकादमी स्थापित करने की काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी, लेकिन किसी सरकार ने इसपर सुनवाई नहीं की। आज हम दिल्ली सरकार का आभार जताते हैं और हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है। आपको बता दें कि कोंकणी अकादमी की स्थापना से गोवा की संस्कृति और भाषा का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी।

8 जनवरी को कैबिनेट मीटिंग में लिया था मुख्यमंत्री ने फैसला

आपको बता दें कि 8 जनवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोंकणी भाषा और संस्कृति के विकास और संवर्धन को सुगम बनाने के लिए कोंकणी अकादमी की स्थापना को मंजूरी दी थी। दिल्ली के लोगों को समृद्ध कोंकणी संस्कृति, भाषा, साहित्य और लोक कलाओं के संपर्क में लाने के लिए दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग के तहत अकादमी की स्थापना की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+