मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष के 9 नेताओं ने पीएम को लिखा पत्र
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष के 9 नेताओं ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है, पत्र में सिसोदिया की गिरफ्तारी को राजनीतिक षड़यंत्र बताया गया है।

दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष के 9 नेताओं ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। इन नेताओं ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा गया है कहा है कि यह कार्रवाई ऐसी लग रही है जैसे हम लोकतंत्र से निरंकुश तंत्र में पहुंच गए हैं। बता दें यह पत्र बीआरएस नेता के चंद्रशेखर राव, टीएमसी नेता ममता बनर्जी, आप मुखिया अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, तेजस्वी यादव, फारुक अब्दुल्ला, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव ने लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि लोकतंत्र में जनता की इच्छा सर्वोपरि होती है। लोगों ने जो मत दिया है उसका सम्मान होना चाहिए, बावजूद इसके कि अगर यह मत उस पार्टी के पक्ष में है जो आपकी विचारधारा से अलग है।
विपक्ष के नेताओं ने जो पत्र लिखा है उसमे कहा है कि 26 फरवरी को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया। मनीष सिसोदिया के खिलाफ आरोप निराधार हैं, यह राजनीतिक षड़यंत्र के तहत किया गया है। देशभर में लोग उनकी गिरफ्तारी से नाराज हैं। शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए मनीष सिसोदिया को वैश्विक रूप से पहचान मिली है। उनकी गिरफ्तारी दुनियाभर में उदाहरण प्रस्तुत करेगी कि यह राजनीतिक कार्रवाई है और लोगों का संदेह बढ़ाएगी कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्य भाजपा शासन में खतरे में हैं। 2014 के बाद केंद्रीय एजेंसियों ने छापेमारी की है, कार्रवाई की है, गिरफ्तारी की है वह अधिकतर विपक्ष के खिलाफ है। इसस साफ है कि इन जांच एजेसिंयों की प्राथमिका सही दिशा में नहीं है।
केंद्रीय एजेंसियों और संवैधानिक ऑफिस जैसे राज्यपाल का गलत इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ किया जा रहा है। जिस तरह से इन संस्थानों और ऑफिस की छवि 2014 के बाद बिगड़ी है उसने इन संस्थाओं और ऑफिस की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को गिराने का काम किया है। लोकतंत्र में लोगों का फैसला ही सर्वोपरि होता है। इस मत का सम्मान होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications