Bijapur Naxal Attacks: बीजापुर नक्सली हमले में 8 जवान, 1 ड्राइवर शहीद; अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख
Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ में फिर से एक बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस बार बीजापुर में जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर ब्लास्ट किया है। बता दें कि पुलिस की टीम नारायणपुर से सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रही थी। इस दरम्यान नक्सलियों ने IED लगाकर पुलिस वाहन को उड़ा दिया। जानकारी के अनुसार इस घटना में आठ जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। नक्सलियों से यह ब्लास्ट दो बजकर 15 मिनट पर किया है। सभी शहीद जवान डीआरजी के हैं।
घटना की खबर आने के बाद छत्तीसगढ़ से लेकर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की गई। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, छत्तीसगढ़ में कायराना नक्सली हमले में जवानों के शहीद होने की यह ख़बर बेहद दुःखद है। शहीद जवानों की अमर शहादत को मैं नमन करता हूँ। शहीदों के परिजनों के साथ हमारी सांत्वना है, पूरा देश उनके साथ है।












Click it and Unblock the Notifications