दिल्ली: स्कूल में 8 घंटे तक बंद रही बच्ची, टीचर मनाने गए थे पिकनिक
नई दिल्ली। दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में स्कूल प्रशासन की एक लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते बच्ची स्कूल के कमरे में 8 घंटे तक बंद रही है। 8 घंटे बाद जब बच्ची को स्कूल से बाहर निकाला गया उस वक्त वो काफी डरी सहमी थी। परिजनों के हंगामें के बाद अब दिल्ली पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।

पिकनिक मनाने अक्षरधाम मंदिर गए थे सभी
ये घटना गोकुलपुरी के गंगा विहार के एक पब्लिक स्कूल की है। इस स्कूल में क्लास 10वीं तक की पढ़ाई होती है। शनिवार को स्कूल प्रशासन सभी बच्चों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पिकनिक मनाने के लिए अक्षरधाम मंदिर लेकर गया था लेकिन इस बीच एक बच्ची स्कूल में ही छूट गई।

स्कूल के क्लासरुम में मिली बच्ची
शाम के वक्त जब सभी बच्चे पिकनिक से वापस स्कूल पहुंते तो वहां उनके माता-पिता इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद जब एक बच्ची के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई कि पिकनिक से वापस आने वालों में उनकी बच्ची शामिल नहीं है तब जाकर स्कूल प्रशासन हरकत में आया। बच्ची को स्कूल में जब खोजा गया तो वो एक कमरे में मिली जहां वो बीते 8 घंटों से बंद है।

बच्ची का हुआ मेडिकल चेकअप
बच्ची जब बाहर निकली उस वक्त वो काफी डरी सहमी हुई थी। परिजनों द्वारा स्कूल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने अब इस मामले में स्कूल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। स्कूल के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
-
Delhi News: अंबेडकर जयंती पर दिल्ली में बड़ा ऐलान! CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए Water ATM, कैसे मिलेगा लाभ? -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: अंबेडकर जयंती पर क्या खुला-क्या बंद? ट्रैफिक और मेट्रो को लेकर ये है अपडेट -
Nari Shakti Vandan: 'बेटी बचाओ' से 'बेटी बढ़ाओ' तक, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया नारी शक्ति का नया दौर -
Delhi-Dehradun Corridor पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, बताया कैसे बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications