ठंड में ना करें लापरवाही, अंगीठी ने फिर ले ली 6 लोगों की जान, सोता रह गया पूरा परिवार

ठंड का मौसम चल रहा है। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में लोग खुद को गर्म रखने के लिए अंगीठी, हीटर, ब्लोअर जैसी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इन चीजों के इस्तेमाल में लापरवाही जानलेवा हो सकती है। अंगीठी जला के सोने ने फिर 6 लोगों की जान ले ली है।

राजधानी दिल्ली में दम घुटने से एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दिल्ली में ही दूसरी जगह पर दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

Delhi

दरअसल, ठंड से बचने के लिए इन लोगों ने सोने दौरान अंगीठी जलाकर कमरे में रखा था। सभी गहरी नींद में सो गए और इस दौरान कमरे में धुआं भरता रहा। इसके बाद एक परिवार के चार तो दूसरी जगह दो लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर सभी के शव को बाहर निकाला।

यह भी देखें: सर्दियों में हीटर का ज्यादा इस्तेमाल क्या बना सकता है आपको अंधा? जानिए रूम हीटर के साइड इफेक्ट्स

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना आउटर नॉर्थ दिल्ली के खेड़ा इलाके में हुई। यहां एक ही घर में एक परिवार के 4 लोगों की लाश मिली है। मरने वालों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और कमरे में अंगीठी जली हुई थी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच में ये पता चला है कि सर्दी से बचने के लिए इन्होंने कमरे में अंगीठी जलाई थी। कमरे में धुआं भरने की वजह से सफोकेशन हुआ और चारों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना में जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखें: राजधानी में जारी है ठंड का तांडव, कोहरे के चलते 23 ट्रेनें लेट, एयरपोर्ट पर शून्य दृश्यता

इंद्रपुरी में अंगीठी से घुटा दो लोगों का दम
उधर पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में भी घर के अंदर दो लोग बेहोशी की हालत में पाए गए हैं। उनके घर के अंदर भी अंगीठी जली हुई थी। बेहोशी की हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की जान चली गई। मरने वाले दोनों व्यक्ति नेपाली मूल के हैं।

मरने वालों में एक की उम्र 50 और दूसरे की लगभग 28 साल बताई जा रही है। हादसे के वक्त कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और सर्दी से बचाव के लिए अंदर अंगीठी जली हुई थी। माना जा रहा है कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी देखें: Weather Updates: उत्तर भारत में सर्दी की सितम जारी, टूटा ठंड का , 4 दिन तक राहत नहीं

कमरे में अंगीठी या हीटर जला कर सोना जानलेवा
कमरे में अंगीठी या हीटर जला कर सोने से मौत की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। एक्पर्ट्स का कहना है कि बंद कमरे में अंगीठी जलाने से कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा घट जाती है साथ ही धुआं और कार्बनडाइऑक्साइड भरने से इंसान का दम घुट जाता है। बंद कमरे में हीटर जलाने से भी कमरे में नमी खत्म हो जाती है और ऑक्सीजन की कमी से कमरे में बंद इंसान की मौत हो सकती है।

यह भी देखें: Mausam: पारा 3.6 डिग्री, दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह, कोहरे-शीतलहर का भी प्रकोप, क्या है मौसम विभाग का अलर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+