Weather Updates: उत्तर भारत में सर्दी की सितम जारी, टूटा रिकॉर्ड , 4 दिन तक राहत नहीं

Weather Updates: पिछले दो सप्ताह से अधिक वक्त से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। सर्दी का सितम जारी है। बीते 24 घंटे के भीतर उत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियसा के बीच रहा। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक उत्तर भारत के अधितर राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। आईएमडी के मुताबिक इस हफ्ते शनिवार भी कड़ाके ठंड जारी रही।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोल्ड डे की स्थिति जारी है। शनिवार मौसम विभाग की ओर जारी अपडेट के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

Weather winter continues in North

मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते शनिवार (13 जनवरी) को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश के ज्यादातर, राजस्थान के कुछ और बिहार के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को सबसे कम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि हरियाणा के नारनौल, दिल्ली के आयानगर और यूपी के कानपुर में कड़ाके ठंड हो रही है। यहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यूपी, उत्तराखंड में कंपा देने वाली ठंड
यूपी के 69 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों में धुंध छाई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में सर्द हवाओं ठंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तराखंड के हल्द्वानी समेत आसपास ठंड का प्रकोप अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक राज्य के तराई-भाबर क्षेत्र शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

समेचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, पंजाब, यूपी और राजस्थान के कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहेगी।

उत्तर पूर्व में कंपा देने वाली ठंड
असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया है।

ॅृ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+