सर्दियों में हीटर का ज्यादा इस्तेमाल क्या बना सकता है आपको अंधा? जानिए रूम हीटर के साइड इफेक्ट्स

सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में खुद को गर्म रखने के लिए ज्यादातर लोग रूम हीटर या ब्लोअर का सहारा लेते हैं। ये कमरे को गर्म करने और ठंड से बचाने में काफी कारगर साबित होते हैं।

सर्दी के मौसम में ठंड से राहत पाने के लिए रूम हीटर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। ये आपको गर्म रखने का एक आसान, सस्ता और सुविधाजनक तरीका है। लेकिन यह सर्दियों के मौसम में स्वस्थ रहने का सही तरीका नहीं है। रूम हीटर का उपयोग करने के कई नुकसान हो सकते हैं।

harmful effects of using room heater

आंखों की रोशनी पर असर
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार हीटर के ज्यादा प्रयोग से हमारे आंखों की रोशनी जा सकती है। ज्यादा देर तक हीटर या ब्लोअर में बैठने से हमारे आंखों के अंदर ड्राईनेस होती है। आंखों के अंदर सूखापन बढ़ने से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

त्वचा संबंधी समस्याएं
कमरे में हीटर चलाने से न सिर्फ शरीर को बल्कि त्वचा को भी काफी नुकसान होता है। जब आप लंबे समय तक कमरे में हीटर जलाकर बैठे रहते हैं तो इससे आपकी त्वचा की नमी कम हो जाती है और इससे खुजली भी हो सकती है। कभी-कभी त्वचा पर काले धब्बे भी दिखाई देने लगते हैं।

यह भी देखें: Weight Loss Tips: इन घरेलू उपायों से वजन होगा कम, मोटापा दूर कर बनें फिट

आकस्मिक जलने का कारण बन सकता है
गैर-धातु केस में बंद हीटर लंबे समय तक उपयोग करने पर बाहरी सतह को गर्म कर सकते हैं। अगर हम इसे गलती से छू दें, तो इससे इंसान जल भी सकता है जो बहुत गंभीर है, खासकर वृद्ध लोगों और शिशुओं के लिए। इसके अलावा, अपने चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस को हीटर के पास रखने से बचें क्योंकि इससे उनकी मॉलिक्यूलर संरचना बदल सकती है और इसके परिणामस्वरूप कॉर्नियल टिश्यू को भी नुकसान हो सकता है।

ऑक्सीजन बर्न करता है और नमी कम करता है
रूम हीटर के प्रयोग से ऑक्सीजन बर्न होता है। हीटर हवा में नमी का स्तर भी कम कर देते हैं। यह पंखे-आधारित संवहन रूम हीटर और हैलोजन रूम हीटर दोनों के प्रयोग से होता है। ऑक्सीजन के जलने से ऑक्सीजन के स्तर में संभावित गिरावट आती है और यहां तक ​​कि दम घुटने का कारण भी बन सकता है।

यह भी देखें: क्या आप भी चाहते हैं आमिर खान के दामाद जैसी फिटनेस? रोजाना अपने रूटीन में शामिल करें ये चीज

कार्बन मोनोऑक्साइड छोड़ता है
हीटर कार्बन मोनोऑक्साइड छोड़ते हैं जो प्रकृति और इंसान दोनों के लिए जहरीला होता है। यही कारण है कि हीटर या ब्लोअर का प्रयोग लंबे समय तक नहीं करने की सलाह दी जाती है।

यह भी देखें: सावधान! बालों पर ना करें बार-बार केमिकल का प्रयोग, हेयर स्ट्रेटनिंग से बढ़ता है कैंसर का खतरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+